Fire Boltt ने लांच किये 3 TWS Earbuds, ग्राहकों ने कंपनी को कहा थैंक्स

|
Fire Boltt Firepods Polaris ANC 701

“Fire Boltt” ने पीछे कुछ समय में काफी प्रोडक्ट्स लॉन्च किये. और अब भी Fire Boltt ब्रांड द्वारा नये नये गैजेट्स लॉन्च किये जा रहे है. ऐसे में वियरेबल ब्रांड Fire Boltt ने अपने ग्राहकों के लिए 3 नये TWS Earbus भारत में लॉन्च कर दिए है.

ये 3 Earbuds है Fire Boltt Firepods Rythm, Fire Boltt FirePods Atlas और Fire Boltt Firepods Polaris.

टेक Blogger Rohit Baidya की माने तो Fire Boltt ने अपने इन तीनो Buds को बाज़ार में बजट सेगमेंट में दुसरे TWS वाली कम्पनीयों जैसे realme, OnePlus, Noise और Boat को टक्कर देने के लिए लॉन्च की है. तो चलिए निचे हम इन इन तीनो FirePods (TWS Earbuds) के बारे में जानते है.

Fire Boltt Firepods Rythm ANC 901

Price – 3,499 Rs

Fire Boltt ब्रांड के इस TWS Earbuds में हमे 10mm फुल रागे बेस ड्राईवर मिलता है. साथ ही कंपनी का दावा है की यह Fire Boltt Firepods Rythm ANC 901 करीब 23db तक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर ऑफर करता है. इसमें ब्रांड की तरफ से स्पेशल गेमिंग मोड दिया गया है, जो की लेटेंसी 60ms तक कम हो सकता है.

Fire Boltt कंपनी का दावा है की इस Firepods Rythm ANC 901 में 7 घंटे की बैटरी बैकअप है. तो वही चार्जिंग केस में Buds 50 घंटे तक की बैटरी ऑफर करते है. इसमें हमे फुल टच कण्ट्रोल और इंस्टेंट पेयरिंग टेक्नोलॉजी दी गयी है.

Fire Boltt FirePods Atlas ANC 801

Price – 2,399 Rs

Fire Boltt के इस न्यू Firepods Atlas ANC 801 में हमे 13mm के ड्राईवर के साथ 25db तक नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर मिलता है. वही इस Firepods में हमे 5 घंटे की बैटरी बैकअप और चार्जिंग केस में 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. इसमें भी आपको फुल टच कण्ट्रोल और सुपरसिंक टेक्नोलॉजी मिलेगा. परन्तु बुरी खबर यह है की कंपनी ने इसमें LED बैटरी इंडिकेटर नही दिया है.

Fire Boltt Firepods Polaris ANC 701

Price – 1,999 Rs

Fire Boltt का Firepods Polaris ANC 701 सबसे अफोर्डेबल Firepods है. इसमें भी आपको 25db तक नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर मिलता है. परन्तु बैटरी बैकअप आप 5 घंटो की मिलेगी. भले ही इस बड्स की कीमत कम हो, लेकिन आपको इसमें भी फुल टच कण्ट्रोल और सुपरसिंक टेक्नोलॉजी मिलेगा.

Leave a Comment